बस इन सासों का क़र्ज़ उतार लूं ,
खुद को अपनी नज़रों में संवार लूं
--- चला जाऊँगा !
यही अरमान बाकी है अब दिल में मेरे ,
इक बार तेरी नज़र उतार लूँ
--- चला जाऊँगा !
दिन भर तेरी यादों के सफे पलटता रहा,
तेरी याद में ये शब गुज़ार लूँ
--- चला जाऊँगा !
मैं जानता हूँ, तू अब न आएगा "उमि ",
ये बात दिल में उतार लूँ
--- चला जाऊँगा !
_____ "उमि "
अक्टूबर १३, २०१३
No comments:
Post a Comment